8.jpg)
डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को कांग्रेसियों ने किया याद
सोनभद्र (ब्यूरो)। संविधान निर्माता एवं पूर्व केन्द्रीय विधि मंत्री डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 62वीं पूर्ण तिथि पर गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। डाॅ0 अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि अम्बेडकर जी ने देश की आजादी की लड़ायी में अहम भूमिका निभाई, कई बार जेल भी गये और ब्रिटिस हुकूमत द्वारा कड़ी यातनाएं सही फिर भी देश को आजाद करा कर ही दम लिया। आजादी के बाद भारत सरकार में व देश के पहले विधि मंत्री बने, जिन्हें संविधान निर्माण का भी अधिकार दिया गया। उन्होंने कई देशों का अध्ययन कर भारत के लिए ठोस संविधान बनाया जिससे आज पूरा देश लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष लवकुश प्रसाद केसरी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता व युवा कांग्रेस लोकसभा राबटर््सगंज अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने भी डाॅ0 अम्बेडकर को प्रबल राष्ट्र भक्त तथा देश की एकता, अखण्डता व धर्म निर्पेक्षता का प्रबल समर्थक बताया। इस मौके पर नूरूद्दीन खां, श्रीकान्त, कमलेश ओझा, कन्हैया पाण्डेय, राजबली पाण्डेय, दयाशंकर देव पाण्डेय, जितेन्द्र स्वरूप, राजेन्द्र भारती, अवनीश सिंह राजपूत, सुमन विश्वकर्मा, रेणू गौतम, शशी भूषण, वंशीधर पाण्डेय, जावेद खां, श्रीकांत मिश्रा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनी गुप्ता महिला कांग्रेस की पुनः बनी जिलाध्यक्ष
सोनभद्र (ब्यूरो)। जिला महिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने से सोनांचल की महिलाओं में अपार हर्ष व्याप्त हो गया है। मिली जानकारी से अनुसार महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी ने सोनी गुप्ता को एक बार फिर महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्रीमती सोनी को पुनः महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवकुश प्रसाद केशरी, नुरूद्दीन खां, जिला महासचिव कमलेश ओझा, कन्हैया पाण्डेय, अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव श्रीकान्त एड0 जितेन्द्र स्वरूप, राजेन्द्र भारती, दयाशंकर पाण्डेय सहित महिला कांग्रेस से जुड़ी रेणू गौतम, सुमन विश्वकर्मा, पुष्पा देवी आदि ने बधाई दी। वहीं दोबारा जिलाध्यक्ष बनी सोनी गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस की नीतियों व उसके सिद्धान्तों पर चलते हुए पूरे जनपद में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करूंगी।
