.jpg)
भाजपा भूल गयी अपने वादे को-अरूण सिंह
कांग्रेसियों ने किया पोल खोल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
सोनभद्र (ब्यूरो)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोन के तत्वावधान में मंगलवार को केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा झुठे वायदे कर सरकार बनाने के बाद इस वादे को नकारने के खिलाफ पोलखोल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोटा कस्बा में किया गया। जिसमं उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिसके निस्तारण के लिए कांग्रेसियों द्वारा आश्वासन दिया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आज युवा हृदय सम्राट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन है। हम सभी इनकों दीर्घायु होने की कामना करते हैं। उन्होंने इस मंगलमय दिन मंे केक काटकर सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार समाज के हर तबके को परेशान कर रखा है। वे केवल लुभावने वायदे कर सरकार बनाने का काम किया। जब सरकार बन गयी तो वह अपने किये हुए वायदे को भी भूल गयी। आज हालत यह हो गयी है कि हर व्यक्ति महंगाई से कराह रहा है। इनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। जिससे वे अपने को ठगा महसूस कर रहा है। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी को देश के सर्वांगीण विकास के लिए पुनः कांग्रेस की पूर्ण बहुमत सरकार को लाना होगा। इसके लिए 2019 में पार्टी कार्यकर्ताओं ही नहीं आम जनता को भी मेहनत करना होगा। सम्मेलन को नामवर कुशवाला, अनिल कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव, लवकुश प्रसाद केशरी, लालजी तिवारी, विनय कान्त चैबे, कर्मराज सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता समेत रामवचन चैहान, अमरेश देव पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, संजय पटेल, अवनिश राजपूत आदि ने भी संम्बोधित किया। संचालन बृजेश तिवारी ने किया। इस मौके पर जितेन्द्र स्वरूप, वंशीधर देव पाण्डेय, बंदेश्वर पनिका, राधामरण तिवारी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राजनाथ कुशवाहा, बुद्धिराम चेरो, रामधनी पनिका, लालमनी प्रजापति, इसरार अहमद, राममुनिम पाण्डेय, सुरेन्द्र निषाद आदि मौजूद रहे।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण
सोनभद्र (ब्यूरो)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्मदिन पर मंगलवार को युवा कांग्रेसियों ने भारतीय युवा कांग्रेस के लोेकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे के नेतृत्व में शिवाजी तालाब के पास वृक्षारोपण कर श्री गांधी को दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने युथ कांगे्रस की सदस्यता भी ग्रहण की। जिसमें मनोज कनोजिया, अशोक कनोजिया, दिनेश कुमार, महताब खान, कौशल जौहरी, चिंटू जार्ज, विशाल कुमार, राफीउल्लाह खान, मनदीप कुमार, गोविंद कुमार, राम प्रसाद पनिका, लल्लन प्रसाद, सौरभ, सोनू, टिंकू आदि शामिल रहे।
